News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी : पिकप से तीन गो बंश बरामद,एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 14, 2025  |  8:05 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी : पिकप से तीन गो बंश बरामद,एक गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में पुलिस ने एक मालवाहक पिकप पर क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे तीन प्रतिबंधित गोवंश के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

पुलिस के अनुसार रविवार दिनांक 14 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 02 गाय एवं 01 बछिया को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने आलम अंसारी पुत्र करमुद्दीन अंसारी, निवासी मठिया विश्वम्भर माधोपुर, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।इस संबंध में थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 335/25 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक चंदन प्रजापति, राहुल कुमार सहित हेड कांस्टेबल चन्द्रमणि व कांस्टेबल जयप्रकाश राय, सुरेन्द्र यादव, अमित यादव, योगेन्द्र कुमार एवं उमाशंकर सिंह शामिल रहे।

थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में गोतस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking