News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कहां : गांव में एहतियातन पुलिस की लगी ड्यूटी, शांति कायम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2024  |  6:36 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कहां : गांव में एहतियातन पुलिस की लगी ड्यूटी, शांति कायम WhatsApp
Responsive image
  • शुक्रवार को नमाज को लेकर पुलिस की रही सतर्कता दृष्टि

खड्डा/कुशीनगर। बकरीद पर नवीन परती की सरकारी जमीन पर नमाज अदा करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार को 11 लोगों का चालान किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को पढ़ें जाने वाले नमाज को लेकर खड्डा पुलिस सतर्कता दृष्टि बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस टीम तैनात किया है। गांव में फिलहाल शांति है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि तुर्कहां ग्राम पंचायत में नवीन परती की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री वॉल आदि चलाए हुए है जबकि दूसरे पक्ष को एतराज है। पूर्व में मामला राजस्व एवं पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों ने मौके पर कोई कार्य न करने की सहमति बनाते हुए पंचायतनामा किया है, बावजूद सुलहनामे को दरकिनार करते हुए एक पक्ष ने बकरीद पर गुप्त रूप से उसी नवीन परती की जमीन पर नमाज़ अदा किया जिसकी भनक राजस्व के अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों को नहीं लगी। दूसरे पक्ष ने एतराज जताते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो प्रशासन हरकत में आ गई। मामले में कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने पर एसपी धवल जायसवाल ने एसएचओ नीरज कुमार राय, हल्का दरोगा ओमप्रकाश यादव एवं एसआई मोहन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले में वादी राम आसरे गोंड की तहरीर पर छ: नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर धारा 153A, 295A एवं 447 का मुकदमा दर्ज कर 151में 11 लोगों का चालान कर दिया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। पुलिस विवेचना के क्रम में नाम सामने आने पर अन्य की गिरफ्तारी करेगी।

इंस्पेक्टर अपराध/प्रभारी निरीक्षक खड्डा जेके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को मस्जिद में नमाज को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। गांव में शांति है, नजर रखी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking