News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक पंडित स्वर्गीय राम सकल तिवारी

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:05 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक पंडित स्वर्गीय राम सकल तिवारी WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । व्यक्ति अपने सामाजिक कर्मों एवं सद्विचार की बदौलत समाज में हमेशा जीवित रहता है।जो व्यक्ति समाज की भलाई के लिये तत्पर रहकर समाज की सेवा करते हुए समाज के लिये ही जीता है वह व्यक्ति कभी मरता नहीं है।इन्हीं में से एक विकास पुरूष सेवरही के पूर्व विधायक स्व0 रामसकल तिवारी रहे जो जीवनपर्यन्त समाज के वंचितजनों के लिये संघर्ष करते रहे।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उक्त बातें मंगलवार को पूर्व विधायक स्व0 रामसकल तिवारी के पैतृक गाँव भेलया में आयोजित उनके नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त जिला जज यू वी मिश्र ने कही।उन्होंने कहा की सेवरही विधान सभा उस समय गन्ना, गंडक व गरीबी जैसी गम्भीर समस्याओं से ग्रसित था जिसे स्वर्गीय तिवारी ने विधायक बनने के बाद बहुत हद तक दूर करने का प्रयास किया।कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर के० पी0 सिंह,जिला पंचायत प्रतिनिधि राजन शुक्ला, प्रधानाचार्य हरी प्रसाद पाण्डेय,पत्रकार गिरीश पाण्डेय, प्राचार्य डॉ0 संजय मणि त्रिपाठी, सी ओ जोश आदि वक्ताओं ने भी स्व0 विधायक के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ उनके चित्र पर पुष्प अर्जित व दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम में गीतकार मनंजय तिवारी की टीम ने “रघुपति राघव राजा राम- पतित पावन सीता राम” संगीतमयी भजन प्रस्तुत किया। आयोजक सेवानिवृत्त आरटीओ व स्वर्गीय तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र अजय त्रिपाठी व अभय त्रिपाठी अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर राजबंशी तिवारी, एजाज अंसारी, पंकज ओझा, सत्यम त्रिपाठी सत्येन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह, सुधई कुशवाहा, अजय उपाध्याय,अनिल गुप्ता, आद्या तिवारी,हरिगोविन्द मिश्र,भास्कर राय,संतोष शर्मा व चन्दन दूबे आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking