कुशीनगर। तुर्कपट्टी पुलिस ने नेशनल हाईवे के रास्ते बिहार प्रदेश के तरफ ले जाई जा रही प्रतिबंधित पशुओं की खेप के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर मैजिक वाहन से प्रतिबंधित पशुओं को ले जा रहे थे, वाहन से तीन राशि गो वंश बरामद हुआ है।
एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार के अगुवाई में पुलिस चौकी प्रभारी मधुरियां अवनीश कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल संजय यादव,आरक्षी रामजी कुमार,आरक्षी अवधेश यादव की टीम ने थाना क्षेत्र के घाघी पुल चौकी मधुरिया के पास से एक अभियुक्त को एक अदद मैजिक वाहन संख्या यूपी ५७ बी टी ३८ ३९ से ले जायी जा रही तीन राशि गोवंशीय पशु के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार भारती पुत्र स्व0 परशुराम प्रसाद सा0 बसडीला गुनाकर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है।
इस संवाददाता को चौकी प्रभारी मधुरियां अवनीश कुमार सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है,जिसके परिणाम स्वरूप लागतार स्थानीय पुलिस द्वारा करवाई किया जा रहा है,यह अभियान अनवरत चलता ही रहेगा। हर हाल में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस का मिशन है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…