News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2024  |  7:06 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बीस फरवरी को एक युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी को स्थानीय पुलिस ने मात्र नौ दिनों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,वही अगवा युवती को मात्र तीन दिन में ही बरामद कर लिया था। वही एक अन्य समाचार के अनुसार बीते वर्ष के दिसंबर माह में स्थानीय थाना क्षेत्र के मठिया ग्राम में एक बच्चे को गला दबा कर हत्या करने का नामजद आरोपी को भी तुर्कपट्टी पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

मिली जानकारी के मुताबिक अपराध व अपराधियो एंव वांछित ,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को को थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह,पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह,उप निरीक्षक दया शंकर सिंह, आरक्षी राजेश,गुप्ता,आरक्षी आनंदी कुमार,आरक्षी अरबिंद कुमार की टीम ने अलग- अलग घटनाओ में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

यहां बताना लाजमी होगा कि दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता के मौसा का सगा भाई है,जिसे मात्र नौ दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया है,वही पीड़िता को तीन के अंदर ही मुक्त करा दिया गया था। वही दूसरा अभियुक्त थाना क्षेत्र के मठिया ग्राम निवासी एक बच्चे को गला दबा कर हत्या का प्रयास बीते वर्ष के दिसंबर महीने में किया था,जिसमे नामजद आरोपी था,जिसे पुलिस द्वारा लागतार गिरफ्तार करने की प्रयास की जा रही थी,जिसकी गिरफ्तारी में आज सफलता प्राप्त हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking