Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग प्रांगण मे एकादशी के अवसर पर आयोजित हुआ दो दिवसीय दंगल मेला

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 4, 2022, 6:10 PM IST • अब तक 540 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। आयोजित दंगल मे पहली कुश्ती धनौजी के वीर मुहम्मद व अडरौना के जाहिद के बीच हुआ जिसमे वीर मुहम्मद ने जाहिद को पटखनी दे असमान दिखा दिया,धनौजी को किशन बभनौली ने आसमान दिखाया, तो वहींं तरकुलहा के पहलवान राजू व बिहार के मुकेश के बीच हुई, जिसमें राजू ने मुकेश को आसमान दिखा दिया।

अन्य मुकाबले में देवरिया के धर्मेंद्र ने पडरौना के राकेश को, महाराजगंज के चंदन ने बिहार के मृत्युंजय को, बैद्यनाथपुर के मुकेश ने किशुनपट्टी के लालबाबू को, महाराजगंज बरवा ने सुदर्शन पडरौना को चित कर अपनी-अपनी कुश्ती जीत ली। दंगल मे पडरौना, महाराजगंज, बिहार व क्षेत्रीय पलहवानों ने अपना दम-खम दिखाया। मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज व विशिष्ट अतिथि भाजपा पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार,पूर्व प्रधान अख्तर हुसैन शंभू मिश्रा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। कहा कि खेल की प्राचीन विधा कुश्ती विलुप्त हो रही है, इसके संरक्षण की जरूरत है,बेहतर स्वस्थ्य के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है, कुश्ती संपूर्ण व्यायाम है, इसका संरक्षण नहीं किया गया तो देश की यह धरोहर मिट जाएगी। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल,राजू मदेशिया,नौशाद, मुन्ना अगरहरी,नसरूद्दीन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन मुनीब गौतम ने किया। रेफरी की भूमिका शंखी यादव ने संयुक्त रूप से निभाया।

Advertisement

इस दौरान अरुण जायसवाल सनी मद्धेशिया अशोक कुशवाहा संजय यादव चित्र पंचायत सदस्य भोला जयसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य मुजम्मिल अंसारी अनिल रौनियार पंचायत मित्र नौशाद अंसारी बिचंडी जयसवाल रमेश चौधरी जमुना यादव आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi