खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बर्ष पूर्व घर से गायब लड़कियों को खड्डा पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के सरूण थानाक्षेत्र से छापेमारी कर बरामद करते हुए बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में खड्डा पुलिस गुमसुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई थी।
बुधवार को खड्डा थाने पर बरामद लड़कियों को परिजनों को सुपुर्द करते हुए इंस्पेक्टर आर.के यादव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दोनों लड़कियां घर से गायब हो गईं थी जिसके संम्बंध में स्थानीय थाने पर गुमसुदगी दर्ज कर विवेचना सहित खोजबीन की जा रही थी कि लड़कियों को जयपुर में होने की बात सामने आई। टीम गठित कर एस.आई पीके सिंह, कां. राहुल अत्री, कां. अभिषेक मोर्या सहित महिला कां. प्रसुन सिंह को राजस्थान भेजा गया। टीम ने लोकेशन के आधार पर जयपुर के सरूण थाना पुलिस की मदद से छापेमारी कर दोनों लड़कियों को बरामद कर खड्डा थाने लाई। बुधवार को लड़कियों के रजामंदी से उनको परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एस एच ओ खड्डा ने बताया कि लड़कियों ने बालिग होने के कारण जयपुर में ही शादी कर लीं है। अपने पति के साथ ही रहने को रजामंद हैं। माता-पिता को बुलाकर युवतियों को सौंप दिया गया है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…