रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अंतर्गत मां काली मंदिर वार्ड कस्बा टोला में अज्ञात चोरों ने 22/23 फरवरी की रात्रि को नगदी सहित जेवर की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।
गृहस्वामी तारकेश्वर गोविंद राव पुत्र शत्रुधन गोविंद राव ने गुरूवार को स्थानीय थाने में तहरीर दिया है कि गत 22 फरवरी को प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में शामिल होने चला गया, घर पर केवल बेटी और दमाद रह गए। बेटी ने 1 बजे रात को फोन कर मुझे बताया कि घर में चोरी हो गयी है।उसी समय पुलिस को भी मोबाइल से सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और तहकीकात की।अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे से जंगले के रास्ते घर में घुसे और बेटी -दामाद के कमरे को बाहर से बंद कर अन्य कमरे की आलमारी के लाकर से एक लाख नगदी सहित सोने का 2 जोड़ी झुमका, एक जोड़ी टप्स, तीन नथिया, एक अंगूठी, एक जोड़ी खील और चांदी का 4 जोड़ी पायल, चांदी का 20 सिक्का चुरा ले गए। नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये की चोरी हुई है। तीन में चोरी की तीन घटनाएं पुलिस की सक्रियता को बढ़ा दी है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…