News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज थाने के गेट से कुछ ही दूरी पर हुई आगजनी से दो दुकाने जलकर राख, मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 19, 2022  |  8:52 AM

1,019 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज थाने के गेट से कुछ ही दूरी पर हुई आगजनी से दो दुकाने जलकर राख, मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना गेट से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे वर्षों से दुकान चला रहे सैलून व टायर ट्यूब व पेंचर की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से दोनों दुकान जलकर स्वाहा हो गईं। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर विग्रेड़ की गाड़ी भी आग बुझाने के लिए बुलाई गयी है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे सिकन्दर अली के सैलून में अज्ञात कारणों से लगी आग से बगल में पेंचर व टायर ट्यूब का कई वर्षों से दुकान चला कर जीविकोपार्जन कर रहे कैश अंसारी की झोपड़ी व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट देख अगल बगल के गांव बोधीछपरा से दौड़कर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। लोग इसे होली के हुडदंग में अराजकत्वों द्वारा आग लगाने की भी चर्चा कर रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस थाने के गेट से महज कुछ ही दूरी पर घटी इस घटना में यदि समय रहते आग बुझाया नहीं गया होता तो अगल बगल की दुकानों सहित अन्य भी इसके जद में आते। सड़क के दूसरे छोर से महज चंद दूरी पर ही पेट्रोल पंप भी स्थित है यदि आग फैलता तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर आस- पास से सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग बुझाने के लिए पहुंची थी।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking