News Addaa WhatsApp Group

त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की हुईं बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 9, 2025  |  4:21 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की हुईं बैठक

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में आगामी त्यौहार को देखते हुए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्राधिकारी कसया सहित पुलिसकर्मी व नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

रविवार को कप्तानगंज नगर पंचायत के सभागार में आगामी त्यौहार होली व ईद के अवसर पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु उप जिलाधिकारी विकास चन्द्र, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक की। बैठक को संबोधित हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व आपसी सामंजस्य व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, इससे हर वर्गों में आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश जाता है,वहीं क्षेत्राधिकारी कसया ने कहा कि त्यौहार में अराजक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी शान्ति व्यवस्था में किसी प्रकार से खलल डालने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
अन्त में थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास व आपसी भाईचारा के साथ ही मनाने की अपील की।

इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, मणिचंद वर्मा,रमेश अग्रहरी, एस एस आई, सुर्य भान यादव,विक्रम अजीत राय,चौंकी सर्वेश राय,अरविंद राय,का.अजीत राय बृजेश राय,सभासद आनन्द रौनिहार,अलहम, रमेश मोदनवाल,संजय पटेल, इमदाद अहमद,भोला साहनी, शालू जयसवाल,समियुद्दीन उर्फ घोड़ा, संतोष जायसवाल, निक्कू खेतान, अमित तिवारी,हरिश्चंद्र अग्रहरी,फिरोज अहमद, नासीर राइन, मौलाना यजदानी, हाफिज कायम, मौलाना महमूद आलम,मौलाना अली अहमद सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking