मथौली बाजार/कुशीनगर। आगामी होली, रमजान, जुमा की नमाज व अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बा मे स्थित पुलिस चौकी पर एसएचओ धनबीर सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया।
पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसएचओ धनबीर सिंह ने कहा कि साथ मिलजुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। बैठक को नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, परवेज अहमद, टैम्पो जायसवाल , आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज अरविंद राय, बिक्रम अजित राय,दिवान अश्वनी यादव, हेमंत शुक्ला,सभासद प्रिंस मद्धेशिया, रविन्द्र सैनी, दिनेश राव, मानवेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह, पुर्व प्रधान बृजेश उपाध्याय,पुर्व प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, पुर्व प्रधान भोला प्रसाद, अख्तर अली, आदि मौजूद रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…