News Addaa WhatsApp Group Join करें

उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ पूजा व्रत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 8, 2024  |  2:18 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ पूजा व्रत

मथौली बाजार/कुशीनगर । लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का समापन उगते सूरज को अर्ध देकर पूर्ण हुआ। इस मौके पर छठ पूजा में व्रतियों ने नदी, तालाबों के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवारजनों के कल्याण की मनोकामना की। साथ ही 36 घंटे तक निर्जल व्रत करते हुए अपना व्रत भी पूरा किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

कुछ ऐसा ही नजारा मथौली सहित मुहम्मदा जमीन सिकटिया, अथरहा, लंगड़ी, सिकटिया, दुबौली, पिपरा, देवराजपुर, बसडिला, मोतीचक, मुड़िला हरपुर, सतभरिया, अजीजनगर सहित सभी गांवों के छठ घाटों पर देखने को मिला। जहां इस पर्व को लेकर लोगों का जन सैलाब हर छठ घाटों पर देखने को मिला। चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र व्रत की तैयारी भी जोरो पर थी। घाटों की साफ सफाई के साथ ही साज सजावट भी देखने को मिली।जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में घाटों पर पहुंचकर समुचित व्यवस्था का कार्य किया। जगह जगह ऊषा अर्घ्य के बाद स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस पर्व को सुरक्षित रखने में क्षेत्र के पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा।

इस पर्व पर नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह ने सभी वार्ड सभासदों के साथ छठ घाटों, ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा, विजेन्द्र तिवारी उर्फ गुलशन, योगेश उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, सन्नी सिंह, सोनू तिवारी, प्रधान जमुना सागर सिंह, प्रधान राजू चौहान , प्रधान मृत्युंजय कुमार आदि लोग भी घाटों पर पहुंचकर लोगों की सुविधा का ध्यान रखा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking