कुशीनगर । अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि अब आम जनमानस को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए जन सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। उनके प्रमाण पत्र उमंग ऐप के जरिए ₹15 के आवेदन शुल्क पर घर बैठे ही बनाए जा सकते हैं। उन्होंने सर्वसाधारण से उमंग ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम जनमानस द्वारा पेमेंट गेटवे का उपयोग करते हुए बिना जन सेवा केंद्र गए आवेदन की दशा में प्रत्येक शासकीय सेवा के लिए ₹ 15 यूजर चार्जेस के रूप में लिया जाएगा। उमंग ऎप पर इन सेवाओं के आवेदन हेतु आम जनमानस से सामान्य रूप से ₹15 यूजर चार्जेज के रूप में लिया जाएगा, जिसका अंश विभाजन आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुरूप ही किया जाएगा।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…