News Addaa WhatsApp Group

UP: अब प्यार पर रहेगी ‘खुफिया नजर’, जुटाई जा रही लव अफेयर्स की जानकारी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2020  |  2:49 PM

1,160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अब प्यार पर रहेगी ‘खुफिया नजर’, जुटाई जा रही लव अफेयर्स की जानकारी!

लखनऊ | बीते कुछ वर्षों में लव जिहाद और इंटरकास्ट लव अफेयर्स के कई मामले सामने आए हैं. अब उत्तर प्रदेश में इंटेलिजेंस एजेंसियां ऐसे मामलों की तलाश करने के लिए गांव-गांव जा रही हैं. इस मामले पर विवाद होने के आसार नजर आ रहे हैं. आने वाले पंचायत चुनावों को देखते हुए, ये मामले हिंसा और दंगों का कारण न बनें, इसलिए पहले ही एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे स्थिति से बचने के लिए इस तरह की जानकारी राज्य के गांवों से जुटाई जा रही हैं.

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

उत्तर प्रदेश के एडीजी (इंटेलिजेंस) एसबी शिरोडकर द्वारा एक खत जारी किया गया है. उन्होंने पंचायत चुनावों के मद्देजनर 11 पॉइंट्स पर जानकारी जुटाने का आदेश दिया है. इन बिंदुओं में एक पॉइंट लव अफेयर भी है. सूत्रों के मुताबिक, एलआईयू और इंटेलिजेंस को हर गांव में जारी अवैध लव अफेयर्स के बारे में जानकारी जुटानी होगी.

आदेश दिए गए हैं कि ऐसे किसी भी विवाद को लेकर जानकारी जुटाई जाए, अगर कोई ऐसा है तो वर्तमान में गांव में क्या स्थिति है और क्या पुलिस ने कोई एक्शन लिया है या नहीं. ऐसी ही अन्य जानकारियां जुटाने को कहा गया है. इंटेलिजेंस का मानना है कि ऐसे मामले बाद में तूल पकड़ लेते हैं और विवाद का कारण बनते हैं.

इसके अलावा, ऐसे लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जो अचानक से अमीर बन गए. जातीय विवाद, भूमि विवाद, धार्मिक स्थल विवाद के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है. आगामी पंचायत चुनाव में विवाद का कारण क्या हो सकता है, इसकी आशंका से पहले ही जानकारी मांगी गई है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस से लेकर इंटेलिजेंस एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. पंचायत चुनावों के ठीक एक साल बाद साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे इसलिए इस कदम की अहमियत और बढ़ गई है.

संबंधित खबरें
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking