Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

UP: एक दुल्हन के घर शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, फिर पंचायत में हुआ ये फैसला!

न्यूज अड्डा डेस्क
May 17, 2021, 11:08 AM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पर एक दुल्हन से शादी के लिए दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. खास बात ये है कि दूसरी बारात देखकर दुल्हन भी बहुत खुश थी. गनीमत ये रही कि बिना किसी लड़ाई झगड़े के ही पंचायत की मदद से ये तय हो गया कि लड़की की शादी कौन से दूल्हे के साथ की जाएगी.

दरअसल कन्नौज के सौरिख थाने के ककलापुर गांव में एक लड़की की शादी की रस्में चल रही थीं. दूल्हा उसके दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा जिसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. शादी की रस्मों के बीच ही वहां पर एक और दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया. दूसरी बारात देखते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. खात बात ये है कि दूसरे दूल्हे को देखते ही दुल्हन बहुत खुश हो गई.

Advertisement

एक दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे

आपको बतादें कि दूसरा दूल्हा कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का प्रेमी था. और पहले दूल्हे को दुल्हन के परिवार ने पसंद किया था. परिवार की पसंद के दूल्हे के साथ शादी की रस्में चल रही थीं लेकिन दूसरे दूल्हे के वहां पहुंचते ही रंग में भंग हो गया. परिवार ने इस बात की पुलिस को तुरंत खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर दूल्हा और दुल्हन को हिरासत में ले लिया. वहीं दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हो गई.

हैरान कर देने वाली बात ये है कि दुल्हन के प्रेमी की शादी भी तय हो चुकी थी. 23 मई को उसकी शादी किसी और से होनी थी लेकिन वह अपनी प्रेमिका के गर बारात लेकर पहुंच गया. अब मामला ये था कि शादी किसके साथ होगी. परिवार चाहता था कि शादी उसके तय किए गए दूल्हे के साथ हो जब कि दुल्हन चाहती थी कि प्रेमी के साथ उसकी शादी की जाए.

पंचायत ने प्रेमी से कराई लड़की की शादी

आखिरकार पंचायत को इस बात का फैसला करना पड़ा. पंचायत के फैसले के मुताबिक दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई. वहीं पहले दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार का दिया हुआ सामान वापस कर दिया इसके साथ ही दुल्हन के परिवार ने भी दूल्हे के परिवार का दिया हुआ शगुन उनको वापस लौटा दिया. और फिल्मी स्टाइल में दोनों की शादी हो गई.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi