News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: घर बैठ कर सकेंगे बिजली कनेक्शन का आवेदन, नहीं जाना पड़ेगा दफ्तर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2020  |  1:45 PM

1,043 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: घर बैठ कर सकेंगे बिजली कनेक्शन का आवेदन, नहीं जाना पड़ेगा दफ्तर!

उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली ग्राहकों को अब फटाफट (Electricity connection) कनेक्‍शन मिलेगा. बिजली विभाग झटपट मोबाइल ऐप (Jhatpat mobile app) की मदद से ग्राहकों को जल्द बिजली कनेक्शन मिलेगा.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

1 हफ्ते में मिलेेगा कनेक्‍शन

इससे लोगों को बिजली स्‍टेशन के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. झटपट ऐप से एक हफ्ते में कनेक्‍शन मिल जाएगा.

पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का ऐप

बता दें कि पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Power corporation limited) ने झटपट नाम से ऐप लॉन्‍च किया है. ग्राहक इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और उसके बाद बिजली कनेक्‍शन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

ऑनलाइन होंगे सारे काम

नए कनेक्‍शन के लिए फीस जमा करने के बाद ग्राहकों के सारे काम ऑनलाइन होंगे. ऐप पर ही कनेक्‍शन का स्‍टेटस भी पता चलेगा. आवेदन के बारे में बिजली इंजीनियर भी आराम से चेक कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें ऐप

मोबाइल ऐप को Google play store से डाउनलोड किया जा सकता है उसे डाउनलोड करने के बाद

  1. आवेदक का नाम
  2. पूरा पता
  3. फोटो
  4. Aadhaar नंबर भरना होगा.

100 रुपए प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा होगी. इसके बाद इंजीनियर के पास आवेदन पहुंच जाएगा.

पुराना बकाया तो नहीं मिलेगा कनेक्‍शन

अगर किसी ग्राहक का बिजली विभाग पर पुराना बकाया है और इस कारण बिजली कनेक्शन कटा हो या बिजली चोरी में नाम आया हो या फिर किराए का घर हो और Rent agreement न हो, तो कनेक्शन नहीं मिलेगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking