लखनऊ | उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी ने राज्य के सभी जिलों में महिला थानों पर हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये हैं। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एच सी अवस्थी ने राज्य के सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षकों को को थानो पर आने वाले आगन्तुक,शिकायतकर्ता,पीड़ित महिलाओं की शिकायतो को सुनने के लिए एक आधुनिक केन्द्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना करने एवं महिलाओं को रिसेप्शन से ही उससे सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त कर उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…