News Addaa WhatsApp Group

UP: नहीं बढ़ेंगे इस साल बिजली का दाम, UPPCL का स्लैब में बदलाव प्रस्ताव खारिज!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2020  |  1:08 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: नहीं बढ़ेंगे इस साल बिजली का दाम, UPPCL का स्लैब में बदलाव प्रस्ताव खारिज!

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. अब प्रदेश में बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के प्रस्ताव को बिजली नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है. दरअसल, UPPCL ने यूपी में बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था. आयोग ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बिजली नियामक आयोग के फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों को बढ़ाने वाले स्लैब मे परिवर्तन भी नहीं होगा. आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी है. अब इस साल बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे. कोरोना काल में आमदनी कम होने के बाद UPPCL ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्लान बनाया था.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान मांग कम होने से UPPCL को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में UPPCL ने सीधे बिजली की दरें न बढ़ाकर स्लैब में बदलाव कर रेट बढ़ाने की तैयारी की थी. इसके लिए UPPCL ने बिजली नियामक आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था. प्रस्ताव को खारिज करके आयोग ने 80 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दे दी है.

UPPCL के प्रस्ताव में बिजली दरों के 80 स्लैब को 53 करने का प्रस्ताव था. बीपीएल को छोड़ शहरी घरेलू के लिए 3 स्लैब बनाने और कमर्शियल, लघु एवं मध्यम उधोग के लिए 2 स्लैब बनाने की बात कही गई थी. अगर यह प्रस्ताव पास होता तो दरों के स्लैब में बदलाव से 3-4 फीसदी तक बिजली दर बढ़ सकती थी.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking