News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 20 हज़ार रुपए, अल्पसंख्यक समुदाय को योगी सरकार ने दिया तोहफा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2020  |  3:48 PM

1,596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 20 हज़ार रुपए, अल्पसंख्यक समुदाय को योगी सरकार ने दिया तोहफा!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुस्लिम सहित अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एक विशेष तोहफा दिया है. योगी सरकार की घोषणा के मुताबिक अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब अभिभावकों की बेटियों के विवाह के लिये अनुदान के मद में पांच करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि योगी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है. इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है. जिसके तहत गरीब अभिभावकों की बेटियों को विवाह के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों की पुत्रियों के विवाह के लिए अनुदान योजना के तहत मदद करने के लिए पूरी तरह संवेदनशील है.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद ले सकते हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking