लखनऊ | सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला हुआ कि बौद्ध सर्किट के दो अहम केंद्रों सारनाथ और कुशीनगर के विकास पर 167 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट ने सारनाथ के लिए 18 और कुशीनगर में 8 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। दोनों ही स्थलों पर विपश्यना ध्यान केंद्रों का निर्माण होगा। मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, चौराहों का सौंदर्यीकरण, गोल्फकोर्ट की सुविधा, कुशीनगर में हिरण्यवती नदी पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। कैबिनेट ने मुजफ्फरनगर में श्री शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याण देव सेवा ट्रस्ट को लीज पर दी गई 5 एकड़ जमीन का लीज 30 वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड को भेजने पर सहमति दे दी है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…