News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: हरी झंडी के इंतज़ार में पुलिस विभाग की तबादला एक्सप्रेस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2020  |  5:28 AM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हरी झंडी के इंतज़ार में पुलिस विभाग की तबादला एक्सप्रेस WhatsApp
Responsive image
  • हरी झंडी के इंतज़ार में पुलिस विभाग की तबादला एक्सप्रेस
  • एक दर्जन से ज़्यादा पुलिस कप्तानों का नाम शामिल होने की संभावना

लखनऊ । पुलिस विभाग की तबादला एक्सप्रेस को सीएम की हरी झंडी का इंतजार है। सूत्रों की माने तो दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों के तबादले लंबित हैं जिन्हें मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है। इसमें लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं साथ ही दो एडीजी और आधा दर्जन आईजी स्तर के अधिकारी भी तबादला एक्सप्रेस में सवार हो सकते हैं।
चर्चा यह भी है कि तबादला एक्सप्रेस में उन 18 अफसरों में से कुछ को शामिल किया जा सकता है, जिन्हें अभी हाल ही में प्रान्तीय पुलिस सेवा से आईपीएस कैडर में प्रोन्नति मिली है।
प्रोन्नति के बाद ये अफसर अपनी नयी तैनाती की बाट जोह रहे हैं। माना जा रहा है कि राष्टपति पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद पीपीएस से आईपीएस बने पूर्व में काफी लम्बे समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में एसपी यातायात की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके आदित्य प्रकाश वर्मा को उनकी ईमानदारी, कौशल और मेहनत का फल जिले का कप्तान बनाकर दिया जा सकता है।
गोरखपुर में तैनाती के दौरान एसपी ट्रैफिक के रूप में आदित्य प्रकाश वर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी उन्होंने मुख्य पुलिसिंग को पीछे छोड़ते हुए यातायात पुलिस को मुख्य भूमिका में ला दिया था।
सड़कों चौराहों पर उनकी मौजूदगी से न सिर्फ अपराध में कमी आई थी बल्कि अपराधियों में भी खौफ था।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking