News Addaa WhatsApp Group

UP:- कोरोना से लड़ने में बुंलदशहर निभाएगा अहम भूमिका, अब बुलंदशहर में बनाई जाएगी स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2021  |  8:44 PM

965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP:- कोरोना से लड़ने में बुंलदशहर निभाएगा अहम भूमिका, अब बुलंदशहर में बनाई जाएगी स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN

कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर लगातार देश में बढ़ता जा रहा है. कोरोना से बचाने के लिए सिर्फ वैक्सीन ही कारगर है. इसलिए केंद्र सरकार ने अब वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला लिया है. टीकों का प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होगा. बुलंदशहर के चोला में भारत इम्यूनोजिकल एंड बायोलॉजिकल लिमिटेड (बिबकोल) का प्लांट है. यहां भी कोवैक्सीन का प्रोडक्शन किया जाएगा. वैक्सीन प्रोडक्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने वैक्सीन बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये भी आवंटित किए हैं. वहीं भारत बायोटेक और बिबकोल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो गया है. अगस्त के बाद यहां वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो सकेगा. पूरे देश को कोरोना से बचाने के लिये हर महीने यहां दो करोड़ डोज बनाए जाएंगे.

पोलियो की वैक्सीन बिबकोल में बनता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिबकोल के वाइस प्रेसिडेंट आरके शुक्ला ने इसकी पुष्टि की. एक अखबार को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन बनाने के लिए सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

तीन जगहों पर बनेगी वैक्सीन

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन चाहता है. सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा गया है. तीन अन्य कंपनियों में वैक्सीन का उत्पादन होगा. मुंबई की हैफिक बायो फार्मास्यूटिकल्स, इम्यूनोलाजिकल लिमिटेड आइआइएल और बिबकोल में वैक्सीन का प्रोडक्शन होगा.

दिल्ली को वैक्सीन देने से इनकार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 100 से अधिक नये टीकाकरण केंद्रों में 18 से 45 वर्ष के बीच के लोगों के लिए कोवैक्सीन का कोई स्टॉक नहीं बचा है. केजरीवाल प्रशासन ने कहा, फिलहाल, इस बारे में कोई विचार नहीं है कि कोवैक्सीन दिल्ली में कब उपलब्ध होगी क्योंकि विनिर्माण कंपनी ने दिल्ली को वैक्सीन की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के साथ राज्य प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 17 सरकारी संचालित स्कूलों में 125 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking