News Addaa WhatsApp Group

UP: क्‍या दो मई को हो पाएगी यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना? जानिए क्‍या फंसा है पेंच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 21, 2021  |  6:40 PM

993 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: क्‍या दो मई को हो पाएगी यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना? जानिए क्‍या फंसा है पेंच

कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी) । 29 अप्रैल को प्रदेश में चल रहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल है कि आखिर दो मई रविवार को एक साथ समूचे प्रदेश में मतगणना कैसे होगी? मतगणना की तिथि पहले ही घोषित है लेकिन प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शनिवार और रविवार का वीकेंड लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में मतगणना को लेकर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय इन स्थितियों में निर्वांचन आयोग और शासन से जरूरी दिशा निर्देश मांगने की तैयारी में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना को लेकर कोई दिशा-निर्देश अभी तक प्राप्त नहीं है। कुशीनगर जिले में जिला प्रशासन मतदान की तैयारी कर रहा है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान आगामी 29 अप्रैल को होना तय है। अभी चुनाव तो हुआ नही है लेकिन , मतगणना के लिए प्रत्याशियों में भी बचैनी है। उधर जिला निर्वांचन अधिकारी के कहते हैं कि पूरे प्रदेश में 2 मई रविवार को मतगणन होनी है। शासन से इसके लिए मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking