News Addaa WhatsApp Group

UP: चौथे चरण में हिंसा के बीच 17 जिलों में 75.38% मतदान, अब 2 मई के लिए मतगणना की तैयारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2021  |  10:18 AM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: चौथे चरण में हिंसा के बीच 17 जिलों में 75.38% मतदान, अब 2 मई के लिए मतगणना की तैयारी

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण  में 75.38 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में 17 जिलों में हुए मतदान में औसतन छिटपुट हिंसा के बीच अधिकतर जगह शांतिपूर्ण रहा. आखिरी चरण में वोट पड़ने के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब 2 मई से मतगणना शुरू होगी. पहले चरण में 71 प्रतिशत, दूसरे चरण में 72 फीसदी के बाद तीसरे चरण के चुनाव में 73.5 फीसदी वोट पड़े थे. इस तरह से पूरे पंचायत चुनव में औसतन 72.72 फीसदी मतदान हुआ.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अब 2 मई को मतणगना के लिए काउंटिंग सेंटर पर राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी हो गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि हर मतगणना केन्द्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क खोले जाएंगे. सभी आवश्यक दवाइयों के साथ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. कोविड-19 के लक्षण दिखने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मतगणना स्थल पर थर्मल स्कैनिंग कराना अनिवार्य रहेगा. नतीजों के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबन्ध रहेगा. प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं को कोविड नेगेटिव की रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी, उनकी आरटीपीसीआर या एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी, कोविड-19 वैक्सिनेशन कोर्स पूरा करने की रिपोर्ट भी दिखा सकेंगे.

चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 प्रत्याशी, जबकि ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इन जिलों में पड़े वोट

चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हुआ.

शाम पांच बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

  1. बुलंदशहर: 62.66%
  2. हापुड़: 65.00%
  3. सम्भल: 67.00%
  4. शाहजहांपुर: 65.50%
  5. अलीगढ़: 62.00%
  6. मथुरा: 63.61%
  7. फरूखाबाद: 64.00%
  8. बांदा: 51.96%
  9. कौशाम्बी: 56.50%
  10. सीतापुर: 62.02%
  11. अम्बेडकरनगर: 60.12%
  12. बहराइच: 61.71%
  13. बस्ती: 62.35%
  14. कुशीनगर: 60.36%
  15. गाजीपुर: 60.32%
  16. सोनभद्र: 55.84%
  17. मऊ: 59.29%

मतदान के दौरान फायरिंग

शाहजहांपुर के सिधौली ब्लॉक में परवाड़ी गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच विवाद हो गया है, जिसके बा हुई मारपीट में लाठी-डंडे चल गए और भगदड़ मच गई. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है. कुछ देर बाद मतदान पर फायरिंग भी हुई. पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है.

मतदान कर्मी की मौत

शाहजहांपुर में ही चुनाव ड्यूटी के दौरान निगोही ब्लाक के हितेनी गांव में एक कर्मचारी सोबरन लाल की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत की खबर है. वहीं कलान ब्लॉक में एक महिला मतदान कर्मी अपर्णा ने तबीयत खराब होने पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मथुरा में हिंसा

मथुरा में रखोली ग्राम पंचायत के नेहरा गांव में मतदान के दौरान दो प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के गुटों के बीच गोली चली, जिसमें आठ लोग घायल हुए. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी वजह से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ. वहीं मऊ के बड़राव ब्लाक के अमिला ग्राम सभा स्थित रकबा गांव के बूथ पर मतपत्रों को लेकर विवाद हुआ. अधिकारियों द्वारा इस बूथ पर पुनर्मतदान कराए जाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ.

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking