News Addaa WhatsApp Group

UP: जिलाधिकारी की होगी जिम्मेदारी, MSP पर ही बिके किसानों का धान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2020  |  12:22 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जिलाधिकारी की होगी जिम्मेदारी, MSP पर ही बिके किसानों का धान

उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम ने कहा है कि राज्य में किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए अब डीएम भी जिम्मेदार होंगे. राज्य में हाल ही में धान खरीद के दौरान कई अनियमितताओं की शिकायत आई थी. किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी उपज का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिया कि किसानों के धान की समय से खरीद हो औ उन्हें इसका उचित मूल्य मिले, ये जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी.

राज्य सरकार के मुताबिक धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले जिलाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसी के साथ राज्य सरकार ने धान खरीद को लेकर अब तक आकंड़ा जारी किया है. जिसके मुताबिक अब तक राज्य में 1 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. पिछले साल इस समय तक 10 हजार मीट्रिक टन की ही धान खरीद हुई थी. इस साल यूपी सरकार अपना बनाया रिकार्ड खुद तोड़ दिया है.

बता दें कि यूपी में धान खरीद की प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू हुई थी. 1 अक्टूबर को सीएम ने किसानों से अपील की थी कि वे MSP से कम कीमत पर कहीं भी धान न बेंचे. तब सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा था कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 1,868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 1,888 रुपये प्रति क्विटंल
निर्धारित किया है. कृपया MSP से कम कीमत पर कहीं भी धान बिक्री न करें.

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि यूपी के कुछ किसानों से कमीशन खोर मात्र 1000 रुपये प्रति क्विटंल की रेट पर धान खरीद रहे हैं और इस धान को पंजाब में ले जाकर ऊंचे कीमतों पर बेच रहे हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking