News Addaa WhatsApp Group

UP: दिवाली के बाद यूपी में लग सकता महंगी बिजली का झटका, कम खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2020  |  1:26 PM

1,374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दिवाली के बाद यूपी में लग सकता महंगी बिजली का झटका, कम खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ!

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दिवाली के बाद लोगों को बिजली (Electricity) का झटका लग सकता है. पावर कॉर्पोरेशन (Power Corporation) बिजली खपत के स्लैब में बदलाव करने जा रहा है. नये स्लैब के अनुसार कम खपत वाले उपभोक्ताओं को अब ज्यादा बिल भरना पड़ेगा.

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

लखनऊ | कोरोना काल में महंगाई की मार झेल रही यूपी की जनता को दिवाली बाद महंगी बिजली का झटका लग सकता है। इस बार पावर कॉरपोरेशन सीधे दरें न बढ़ाकर स्लैब में बदलाव कर रेट बढ़ाने की तैयारी में है। राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया गया प्रस्ताव अगर लागू होता है तो कम खपत वाले 80% घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली महंगी हो जाएगी। वहीं, ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है।

2020-21 के लिए बिजली दर क्या होगी, यह तय करने के लिए 6 नवंबर को नियामक आयोग ने राज्य सलाहकार समिति की बैठक बुलाई है। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में बिजली दर, अनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद नए स्लैब का ऐलान कर अगले महीने से इसे लागू कर दिया जाएगा।

तीन स्लैब का प्रस्ताव

पावर कॉरपोरेशन ने शहरी घरेलू और ग्रामीण उपभोक्ताओं के स्लैब चार से घटाकर तीन करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें पहला स्लैब 0-150 यूनिट की जगह 0-100 यूनिट करने को कहा गया है। वहीं, दूसरा स्लैब 151-300 की जगह 101-300 और तीसरा स्लैब 300 यूनिट से ऊपर का होगा।

इसे मंजूरी मिलने पर 500 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। प्रदेश में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं।

ऐसे महंगी होगी बिजली

अगर कोई शहरी घरेलू उपभोक्ता 150 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करता है, तो उससे 5.50 रुपये/यूनिट की दर से बिल वसूला जाता है। इस हिसाब से उपभोक्ता को 825 रुपये बिजली का बिल देना होता है।

नए स्लैब के अनुसार, उपभोक्ता को 100 यूनिट का 5.50 रुपये की दर से और बाकी की 50 यूनिट का 5.80 रुपये की दर से भुगतान करना होता है। इस हिसाब से उपभोक्ता का बिल 15 रुपये बढ़कर 840 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं पर भी बिजली बिल का बोझ पड़ेगा।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking