News Addaa WhatsApp Group

UP: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का जारी हुआ कार्यक्रम, जानिए किस दिन होगा शपथ ग्रहण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2021  |  4:03 PM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का जारी हुआ कार्यक्रम, जानिए किस दिन होगा शपथ ग्रहण

हाल ही में उत्तर प्रदेश के अंदर त्रिस्तरीय पंचायत सम्पन्न हुए है। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को चार्ज नहीं मिल सका था। तो वहीं, अब ग्राम पंचायतों का गठन और ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां शनिवार को घोषित कर दी गई। 25 से 26 मई के बीच ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य 25 व 26 मई को वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे व पहली बैठक की तारीख 27 मई तय की गई है। हालांकि, पंचायतीराज विभाग की तरफ से जो प्रस्ताव भेजा गया था। उसके मुताबिक 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से सभी कार्यक्रम पर रोक लगी थी।

तो वहीं, अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को ही चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और मतगणना 2 मई को प्रारंभ हुई थी। मतगणना शुरू होने के करीब 20 दिनों के बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई है। हालांकि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण आगे बढ़ाया गया था।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking