News Addaa WhatsApp Group

UP: पथराव व फायरिंग के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73.5 फीसदी मतदान, कई जिलों में हिंसा, तीन की मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2021  |  9:12 AM

635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पथराव व फायरिंग के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73.5 फीसदी मतदान, कई जिलों में हिंसा, तीन की मौत!

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण सोमवार को छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया है। इस चरण में 20 जिलों में वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 73.5 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में प्रदेश के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई है। कासगंज और जालौन में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई जबकि उन्नाव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वहीं, फिरोजाबाद और मुरादाबाद में पथराव व फायरिंग हुई। फिरोजाबाद में हुई घटना में होमगार्ड समेत 4 लोग जख्मी हुए हैं। इस मतदान केंद्र से मतपेटिका भी लूटने की कोशिश हुई।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

डीजीपी मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार तीसरे चरण के मतदान के दौरान चुनावी रंजिश में कासगंज के पटियाली थाना क्षे़त्र में आमोद यादव और जालौन के गौहान थाना क्षेत्र में शरद मिश्रा की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई। पीलीभीत के न्यूरिया में में एक मतदान केंद्र पर जमा उपद्रवी भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, इस दौरान मीही लाल जाटव एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं उन्नाव के माखी में पोलिंग बूथ पर अशुंल यादव द्वारा की गई फायरिंग से सुमंत सिंह को गोली लग गई। सुमंत खतरे से बाहर हैं।

अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में लंच बांटने आई गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे चैकी इंचार्ज सागड़ की बोलेरो पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर प्रधान पद के प्रत्याशी बिक्की सिंह ने मतपेटिका को तालाब में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बलिया के गढ़वार में दो पक्षों के बीच मारपीट की खबर है। इसी तरह बलरामपुर के उतरौला, मिर्जापुर के विंध्यांचल और फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर मारपीट की घटना हुई है।

 

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking