News Addaa WhatsApp Group

UP: मनचलों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरी योगी की पिंक पुलिस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2020  |  5:05 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मनचलों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरी योगी की पिंक पुलिस!

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों पर लगाम कसने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज से मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कर दी. अभियान के तहत हर महीने एक हफ्ते तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचकर उन्हें महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरुक किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. यह अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद अगले साल अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक हफ्ते के लिए चलाया जाएगा.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

राजधानी की सड़कों पर पिंक पुलिस

मिशन शक्ति अभियान के तहत ही लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पिंक पुलिस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस टीम में 100 स्कूटी और 10 TUV गाडियां शामिल हैं. ये पिंक पुलिस लखनऊ के पिंक बूथ पर अपनी सेवा देंगी. महिला संबंधी अपराध की घटनाओं पर पिंक पुलिस तुरन्त रिस्पॉन्स देगी. लखनऊ के सभी पिंक बूथ पर कुल 5 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टीम को सब इंस्पेक्टर स्तर की महिला पुलिसकर्मी लीड करेंगी. लखनऊ के साथ ही मेरठ और प्रयागराज जिलों में भी इस सेवा को शुरू किया जा रहा है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking