समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की रिहाई के लिए मार्मिक अपील की गई है।एक महिला समर्थक ने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजा है,उस महिला समर्थक ने लिखा है जब दुष्कर्मी राम रही को जमानत मिल सकती है तो आजम खां को क्यों नहीं। सीतापुर जेल में बंद आजम खान का इलाज कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है।वहीं उनके संसदीय क्षेत्र में समर्थक कहीं प्रार्थनाएं,कहीं गैर मुस्लिम उनके लिए रोजा रखकर रिहाई की दुआ मांग रहे हैं तो कहीं उनके लिए यज्ञ कर आहुति दी जा रही है ताकि आजम खान जेल से रिहा हो सकें। 
अब इस कड़ी में आज़म खां के समर्थक एडवोकेट विक्की राज की पत्नी नेहा राज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपने खून से पत्र लिखकर आजम को रिहा करने की मांग की है।नेहा ने कहा कि सपा सांसद बेगुनाह होते हुऐ भी फ़र्ज़ी मुकदमो में 26 फरवरी 2020 से जेल में बन्द हैं। दरअसल, पिछली नौ मई से वह कोरोना सक्रमित होने के कारण लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट है जहाँ उनकी हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।
पत्र में लिखा “ महामहिम। आप देश के राष्ट्रपति होने के साथ साथ 135 करोड़ देशवासियो के अभिभावक भी हैं और समस्त देशवासियों की आशाएं आपसे जुड़ी हुई हैं। हम उस देश में रहते हैं जहां एक बलात्कारी बाबा राम रहीम को जमानत मिल जाती है।वहीं शिक्षा के मंदिर बनाने वाले, यूनिवर्सिटी बनाने वाले, बच्चों के स्कूल बनाने वाले,मेडिकल कॉलेज बनाने वाले आज़म खां आज भी जेल में हैं। भारतीय सविंधान में किसी के साथ भी पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं है, फिर क्यों आज़म खां के साथ राजनितिक द्वेषभावना के कारण पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। क्यों आज़म खां को रिहाई नहीं मिल सकती। ” नेहा राज ने लिखा कि वह बहुत उम्मीद के साथ अपने खून से पत्र लिख रही हैं कि आजम के साथ इंसाफ करेंगे। वह पूरे दलित समाज की से आपसे ये निवेदन करती हैं कि राष्ट्रपति मोहम्मद आज़म खां के रिहाई के आदेश पारित करने की कृपा करेंगे।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…