News Addaa WhatsApp Group

UP: मिशन शक्ति’ का आगाज कर बोले मुख्यमंत्री योगी UP पुलिस में 20% बेटियों की होगी भर्ती!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2020  |  10:41 AM

823 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मिशन शक्ति’ का आगाज कर बोले मुख्यमंत्री योगी UP पुलिस में 20% बेटियों की होगी भर्ती!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति की शुरुआत करते हुए कहा कि पुलिस में 20 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की होगी। बहन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इन पर बुरी नजर डालने वालों को प्रदेश सरकार कानून के दायरे में लाकर कठोरतम सजा दिलवाएगी। ऐसे लोगों की दुर्गति तय है। इन लोगों के लिए राज्य में रहने की कोई जगह नहीं है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मुख्यमंत्री ने शनिवार को बलरामपुर में मिशन शक्ति के उद्घाटन अवसर पर ये बातें कहीं। उन्होंने बलरामपुर को सवा पांच सौ करोड़ रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी गरिमा व स्वाभिमान को जो लोग चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन अपराधियों से सरकार पूरी कठोरता से निपटेगी।

मिशन शक्ति की शुरुआत:

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक है। हमारी सनातन परंपरा में नारी पूजनीय है, वंदनीय है। नवरात्र का अनुष्ठान इसी का द्योतक है। जरूरत है कि बदलते दौर में नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति की परंपरा का वाहक बनाएं, उनमें, स्त्री के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना का प्रसार करें। मिशन शक्ति इसी दिशा में एक प्रयास है।

सम्मान की शुरुआत घर से हो:

उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों सुरक्षा और सम्मान की शुरुआत घर से होने की जरूरत है। बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निंदा होनी चहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे प्रयासों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार पूरी मजबूती से बेटियों के उत्थान के लिए से संकल्पित है। अपने खिलाफ होने वाली हिंसा या अपराध की शिकायत जरूर करें। आपके पास 1090, 1070, 189, 112 जैसी तमाम विकल्प हर समय उपलब्ध हैं।

चौराहों पर तस्वीर लगेगी:

उन्होंने कहा कि मनचलों व शोहदों की चौराहों पर तस्वीर लगाई जाएगी। अभियान के तहत महिला हित में काम करने वाली संस्थाओं, समूहों और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करते हुए राज्य सरकार सम्मानित करेगी। महिलाओं की सुविधा और संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रदेश के सभी थानों और तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। यहां तैनात कर्मचारी भी महिला होगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई:

सीएम योगी ने गैसड़ी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी। कहा कि गैसड़ी कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मिशन शक्ति की शुरुआत से छात्रा की आत्मा को शांति मिलेगी। घटना में शामिल कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। सीएम ने छात्रा के परिजन को सहायतार्थ पांच लाख रुपये का चेक दिया। परिजनों की ओर से दिए गए मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही।

महिला हेल्प डेस्क :

प्रदेश के सभी थानों व तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क बनाकर महिला अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में जन-जागरूकता लानी है, जिसमें समाज का सहयोग आवश्यक है। इस योजना के संचालन में 24 विभागों को शामिल किया गया है। साथ ही सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। महिला अपराध से जुड़े लोगों को सजा दिलाने की पैरवी सरकार मजबूती से करेगी। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking