News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में पुलिस अधिकारी को भी सता रहा अपनी जान का ‘खतरा’, DSP ने सीएम योगी से लगाई जान बचाने की गुहार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2020  |  8:05 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में पुलिस अधिकारी को भी सता रहा अपनी जान का ‘खतरा’, DSP ने सीएम योगी से लगाई जान बचाने की गुहार

लखनऊ. | उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हाथरस, बलरामपुर और आजमगढ जैसे जिलों में बेटियों के साथ हुए रेप और हत्या की वारदात से मचा सियासी बवाल अभी थमा भी नहीं है. इस बीच, अब यूपी के एक पुलिस अधिकारी ने अपने इंस्पेक्टर से ही अपनी जान का खतरा बता कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. गाजियाबाद के पूर्व क्षेत्राधिकारी और वर्तमान में महोबा के डीएसपी राजकुमार पांडेय (DSP Rajkumar Pandey) के वायरल ऑडियो में एक ओर उन्‍होंने गाजियाबाद के लोनी इंस्पेक्टर से अपनी जान का खतरा बताया है, तो दूसरी ओर पुलिस इस्पेक्टर को वर्दी में साक्षात रेपिस्ट बताते हुए अपनी जान बचाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath), डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से गुहार लगाई है.

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

*डीएसपी ने कही ये बात…*

डीएसपी राजकुमार पांडेय अपने वायरल ऑडियो में अपना परिचय और उप्लब्धियों बताते हुए कहते है कि मैं पूर्व क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय सीओ, लोनी गाजियाबाद. मैंने यहां सीएए (CAA) के आंदोलन से लेकर जब सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत चला और 1 लाख से ज्यादा की भीड़ थी. मैंने 2 दिन तक लगकर पूरी भीड़ को नियंत्रित किया. भीड़ में घुसकर अपनी जान की भी परवाह नहीं की. फरवरी लास्ट में हुए दिल्ली दंगों में 15 दिन बॉर्डर पर कैंप किया. सब्जी मंडी में आग लगने पर छत से कूद कर उसे बुझाया. दिल्ली पुलिस कमिश्ननर श्रीवास्तव ने भी वेलडन सीओ SDM और CO कहा. हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार लोनी के पास भड़के दंगे से 8-10 दिन तक लगातार प्रदेश की रक्षा की. इसके बावजूद मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया और मेरी एक बात नहीं सुनी गई.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking