News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: रेलवे के बड़े अफसर की पत्नी व बेटे की हत्या में नया खुलासा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2020  |  12:48 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: रेलवे के बड़े अफसर की पत्नी व बेटे की हत्या में नया खुलासा!
  • रेलवे के बड़े अफसर की पत्नी व बेटे की हत्या में नया खुलासा!
  • अफसर की लाइसेंसी गन से ही चली थी गोली, पुलिस ने कहा था शूटिंग गन से मारी गई गोली!
  • आरोपी ठहराई गई बेटी के नाना ने कहा कि हत्या की असली वजह छुपाई जा रही है!

लखनऊ | रेलवे के बड़े अधिकारी की पत्नी व बेटे की हत्या में आया नया मोड़। मेडिकल जांच/फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गोली शूटिंग गन से नहीं अधिकारी आरडी बाजपेई की लाइसेंसी गन से चली थी, जबकि पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है। पुलिस ने आनन-फानन में मां- बेटे की हत्या का खुलासा कर दावा किया था कि आरडी वाजपेई की मानसिक रुप से परेशान बेटी ने ही शूटिंग गन से की थी मां व भाई की हत्या।
बताते चलें कि पिछले महीने की 29 तारीख को दिन में मुख्यमंत्री के आवास के निकट विक्रमादित्य मार्ग पर रेलवे के सरकारी बंगले में दिल्ली में नियुक्त रेलवे के बड़े अधिकारी आरडी वाजपेई की पत्नी व मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे सनसनी फैली गई थी। मामला हजरतगंज के पाॅश इलाके एवं मुख्यमंत्री आवास के निकट का होने एवं रेलवे अफसर की पत्नी व बेटे की हत्या से जुड़ा होने के चलते डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी एवं पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी तथा चंद घंटे में ही मामले का “खुलासा” करते हुए पुलिस ने कहा था कि दोनों हत्याएं आरडी वाजपेई की मानसिक रुप से परेशान चल रही बेटी ने शूटिंग गन से की है। पुलिस ने उस समय ये भी बताया था कि आरोपी युवती ने अपने हाथ की नसें काटकर जान देने की कोशिश भी की थी, उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
अब मेडिकल जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि गोली शूटिंग गन से चली ही नहीं थी, दोनों हत्याएं आरडी वाजपेई की लाइसेंसी गन से की गईं थीं। जबकि वाजपेई की गन का पुलिस रिपोर्ट में जिक्र ही नहीं किया गया है। पुलिस ने उस समय यह कहकर मामले का “पटापेक्ष” कर दिया था कि मां- बेटे की हत्या डिप्रेशन की शिकार बेटी ने की है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका संज्ञान लिया था।
मेरी नातिन मानसिक रुप से विक्षिप्त नहीं!
मेडिकल जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद आरडी वाजपेई के ससुर विजय मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाएं हैं। उनका कहना है कि “नाबालिग लड़की घटना को अंजाम नहीं दे सकती”। घटना के पीछे कोई और है, इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। विजय मिश्रा ने यह भी कहा है कि लड़की किसी भी तरह से मानसिक विक्षिप्त नहीं है, और न ही वह डिप्रेशन का शिकार है। उन्होने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि हत्या की असली वजह छुपाई जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking