अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद भोर में दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह दुल्हन के घर में न मिलने पर हड़कंप मच गया। घंटों चली पंचायत के बाद बगैर दुल्हन बारात लौट गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी इलाके के दूसरे गांव के एक युवक से तय थी। तयशुदा कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम धूमधाम से बारात आई। द्वारचार, जयमाल के साथ बारातियों को खानापीना कराकर स्वागत किया गया। रात में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दुल्हन ने मंडप में दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और शादी का सभी रस्में सकुशल संपन्न हुईं।
बताते हैं कि रात में घराती-बाराती सो गए। परिजन भोर में किसी जरूरी काम से दुल्हन को खोजने लगे तो वह नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन के न मिलने पर परिजन हैरान रह गए। मौके पर चर्चा रही कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लोगों का कहना था कि दुल्हन सारा जेवर लेकर गई है। इसकी जानकारी होने पर बारातियों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…