News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी SP, उम्मीदवारों से मांगे आवेदन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2020  |  12:47 PM

1,334 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी SP, उम्मीदवारों से मांगे आवेदन!

उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन के साथ ही विधानसभावार चेहरों के चयन की कवायद भी शुरू कर दी है। सपा से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में अपना बॉयोडेटा जमा करने को कहा है। उनका दम परखने के बाद पार्टी नाम तय करेगी। उम्मीदवारी के लिए दावेदारी सोमवार से की जा सकेगी। दावेदारी के लिए पार्टी ने दावेदारों को पर्याप्त वक्त दिया है। आवेदन अगले साल 26 जनवरी तक लिए जाएंगे। इन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जमा करना होगा।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

मौजूदा विधायकों के टिकट सुरक्षित!

फिलहाल पार्टी ने यह संकेत दिया है कि मौजूदा विधायकों के टिकट सुरक्षित रहेंगे। 2022 में सीटिंग विधायकों को ही जनता के भरोसे की कसौटी पर कसा जाएगा। पार्टी ने कहा है कि जहां पर पार्टी के विधायक है, उन सीटों पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन नहीं लिया जाएगा। उपचुनाव वाली सीटों पर भी फिलहाल दावेदारी पर रोक रहेगी। अखिलेश ने उम्मीदवारी के साथ ही संगठन के भी कील-कांटे दुरुस्त करने पर जोर दिया है। ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का गठन करने और उसमें सबकी भागीदारी रखने पर काम शुरू कर दिया गया है। सपा मुखिया ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने व सघन जनसंपर्क के निर्देश दिए हैं।

हर जिले में आज ज्ञापन देगी सपा

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सपा सोमवार को सभी जिलों में डीएम के जरिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी। उपचुनाव वाले जिले इसमें शामिल नहीं है। पार्टी ज्ञापन के जरिए राज्यपाल से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking