News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 24 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, इन दुकानदारों को मिलेगा 1000 रुपए मासिक भत्ता!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2021  |  8:14 PM

2,205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 24 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, इन दुकानदारों को मिलेगा 1000 रुपए मासिक भत्ता!

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को आगामी 24 मई तक बढ़ा दिया गया है . शनिवार शाम को आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने ये फैसला लिया. इसके अलावा बैठक में पंजीकृत पटरी दुकानदारों को 1000 रुपये मासिक भत्ता देने का भी फैसला लिया गया है. राज्य में ये लॉकडाउन 24 मई सुबह 7:00 बजे तक जारी रहेगा.

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

इससे पहले सरकार ने 17 मई तक राज्य में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया था. लेकिन अभी संक्रमण फैल रहा है और लॉकडाउन की वजह से कोरोना के मामलों में कुछ गिरावट आई है तो सरकार ठिलाई नहीं बरतना चाहती इसलिए ये फैसला लिया गया है. उत्तर प्रदेश में बीते 30 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लागू है. शुरुआत में सरकार ने इसे तीन दिन के लिए 3 मई तक लगाया था, लेकिन कोविड के तेजी से बढ़े मामलों के बाद इसे 6 मई तक के लिए बढ़ाया गया और फिर इसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था.

कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी बना चुनौती

कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू होने का असर प्रदेश के सक्रिय मामलों में भी दिख रहा है. 30 अप्रैल के बाद से राज्य में सक्रिय कोविड के मामलों में काफी कमी आई है. कोरोना के बाद अब राज्य में ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. राज्य में इस बीमारी के मरीज सामने आने के बाद सरकार इसको लेकर भी अलर्ट हो गई है. इस बीमारी के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking