उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे के सभी पुलिसकर्मी सर्तक होकर प्रदेश वासियों को चाक-चौबन्द सुरक्षा और कानून व्यवस्था मुहैया करवाते है। ऐसे में कई बार ऐसे भी मामले भी सामने आते है जिसमें कानून पालन करवा रहे पुलिसकर्मियों पर ही हमला हो गया हो। ऐसी घटनाएं सुर्खियां भी बटोरती है जिनकी वजह प्रदेश में अपराध की अप्रिय घटनाएं होती रहती है और पुलिस महकमा मूक दर्शक बनी रह जाती है। इसी का ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले से सामने आई है कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी ने वहां जाकर उन्हें ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बाद में अन्य पुलिस बल ने पहुंचकर बदमाशों को पकड़कर उन पर केस दर्ज किया। वहां मौजूद किसी ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सार्वजिनक स्थान पर पी रहे थे शराब
मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। यहां कुछ लोग सार्वजनिक शौचालय के पास बैठकर शराब पी रहे थे। ये देखकर सिपाही ने उन्हें टोक दिया और कहा कि सार्वजनिक स्थल पर शराब क्यों पी रहे हो? इसके बाद सिपाही और शराबियों में मारपीट शरू हो गई। दरोगा ने बचाने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
दरोगा ने बुलाया पुलिस बल
दरोगा ने इसकी सूचना थाने पर दी। जहां से थोड़ी ही देर में काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख कर शराबी भागने लगे। पुलिस ने इनमें से कुछ को पकड़ लिया। जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की तरफ से शराबियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।


तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…