News Addaa WhatsApp Group

UP: चुनाव से पहले अखिलेश से मिले भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, सपा सुप्रीमो ने फोटो ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2021  |  12:48 PM

1,223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: चुनाव से पहले अखिलेश से मिले भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, सपा सुप्रीमो ने फोटो ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात!

जैसे-जैसे 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. भाजपा जहां दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठक कर रही है. वहीं सपा, बसपा छोटे दलों के नेताओं के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात लखनऊ में उनके आवास पर की. खुद अखिलेश यावद ने अपनी और खेसारी की तस्वीर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. सपा अध्यक्ष ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि खेसारी से मुलाकात हुई और बाइस में बाइसिकल के संकल्प की बात हुई. इस फोटो के कई सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई. माना जा रहा है कि खेसारी लाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में खेसारी लाल यादव जल्द समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.गौरतलब है कि खेसारीलाल कई मौकों पर बीजेपी का विरोध कर चुके हैं. फिर चाहे वह किसान आंदोलन हो या अन्य मुद्दे. उन्होंने खुलकर केंद्र सरकार का विरोध किया है. कई बार उन्होंने ट्वीट के जरिये अपना राजनीतिक रुझान प्रकट किया है.
खेसारी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि पूर्वांचल में वह सपा के लिए प्रचार करें. भोजपुरी बेल्ट के मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा भी खेसारी के मुकाबले निरहुआ और रवि किशन को पूर्वांचल में प्रचार के लिए उतार सकती है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking