उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यूपी में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 10 जुलाई को होगा औऱ उसी दिन मतगणना करा परिणाम को भी घोषित कर दिए दिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित ने कार्यक्रम के अनुसार पूरे प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार 08 जुलाई को नामांकन कर सकेंगे और 9 जुलाई को इन नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। उसी दिन तीन बजे तक उम्मीदवार नाम अपना नामांकन वापस भी ले सकेंगे। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे औऱ उसी दिन तीन बजे के बाद से कार्य समाप्त होने तक वोटों की गिनती व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही एक बार फिर राजनीत के गलियारों में हलचल जहाँ बढ़ गयी वही जोड़- तोड़ शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल खिलने से उत्साहित भाजपाई एक बार विकाश खण्डों पर फिर कमल खिलाने के लिये लग गए।

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…