News Addaa WhatsApp Group

UP Board: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी, सितंबर में होगी परीक्षा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2020  |  5:52 AM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी, सितंबर में होगी परीक्षा!

प्रयागराज | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 2020 (Improvement and Compartmnent Practical Exams 2020) यानि आंतरिक मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन 29 और 30 सितंबर को होगा. ये परीक्षा सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्पादित कराएंगे.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा हर जिले में परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे. इस दौरान कोविड 19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसके बाद मूल्यांकन की विषयवार सूची 5 अक्टूबर तक क्षेत्रीय कार्यालयों को उपलब्ध कराना होगा.

3 अक्टूबर को होनी है परीक्षा

बता दें इससे पहले यूपी बोर्ड ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया. कार्यक्रम के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी. हाईकोर्ट स्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11: 15 बजे तक होगी. वहीं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 अक्टूबर को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
एक दिन पहले सैनेटाइज होंगे परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने ये जानकारी दी है. बोर्ड के अनुसार जिला मुख्यालयों पर डीआईओएस द्वारा तय परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं होंगी. इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा. बोर्ड का निर्देश है कि परीक्षा केंद्रों को एक दिन पहले सैनेटाइज कराया जाएगा.

मास्क पहनना अनिवार्य

वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहन कर आना अनिवार्य रहेगा. बोर्ड का सख्त निर्देश है कि जिन परीक्षार्थियों के पास मास्क नहीं होगा डीआईओएस उन्हें मास्क उपलब्ध कराएंगे. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे.

कोरोना के लक्षण वाले परीक्षार्थी अलग बैठेंगे

वहीं कोविड-19 लक्षण वाले परीक्षार्थियों को अलग कक्ष में बैठाया जाएगा. परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी मोबाइल समेत किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जायेंगे. कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking