News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Board 10th & 12th Admit Card 2023 Download/यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी यहां से ऑनलाइन एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, टोल फ्री नंबर इसलिए आएगा काम – upmsp.edu.in

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2023  |  10:30 AM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board 10th & 12th Admit Card 2023 Download/यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी यहां से ऑनलाइन एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, टोल फ्री नंबर इसलिए आएगा काम – upmsp.edu.in

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अब लगभग 15 दिन बचे हैं.16 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी विषयों का रिवीजन करने और मॉडल पेपर सॉल्व करके अच्छे नंबर लाने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच बोर्ड ने एडमिट कार्ड भेजने का काम शुरू कर दिया है, ताकि समय से इसे परीक्षार्थियों तक पहुंचाया जा सके.

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक सभी जनपदों में तीन से चार दिन के भीतर प्रवेश पत्र भेज दिए जाएंगे. इसके साथ ही बोर्ड की ओर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था भी की गई है. परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर वहां से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक पांच क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर को प्रवेश पत्र प्राप्त हो चुके हैं और पैकिंग का काम शुरू हो गया है. मंगलवार से विभिन्न जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, केंद्र सूची उपस्थिति पत्रक आदि भेजा जाएगा.

प्रवेश पत्र लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर परीक्षार्थी बोर्ड की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इनमें मेरठ के लिए 0121-2660742 और 9454457256 बरेली के लिए 0581-2576494 प्रयागराज के लिए 0532-2423265 और 9838510862 वाराणसी के लिए 0542-2509990 गोरखपुर के लिए 0551-2205271 और मुख्यालय 18001805310 और 18001805312 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking