News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द, कोरोना संकट के बीच 26 लाख स्टूडेंट्स को राहत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2021  |  1:05 PM

1,667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द, कोरोना संकट के बीच 26 लाख स्टूडेंट्स को राहत! WhatsApp
Responsive image

UP Board 12वीं क्लास के बच्चों के लिए बड़ी खबर है. आज यूपी सरकार ने 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं. सीएम योगी ने इस फैसले पर आखिरी मुहर लगा दी है. बता दें, इसके पहले उन्होंने लोक भवन में डिप्टी सीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड की सरकारें बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने का निर्णय पहले ही ले चुकी हैं. बता दें, इससे पहले यूपी सरकार हाईस्कूल की परीक्षाएं रद्द कर चुकी है.

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

करीब 30 मिनट तक चली बैठक

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने करीब 30 मिनट बैठक की. 10:30 बजे शुरू हुई बैठक 11:00 बजे समाप्त हुई. शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार की गई कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई. इस रिपोर्ट में एग्जाम रद्द किए जाने के बाद परीक्षार्थियों के लिए अन्य विकल्प के सुझाव दिए गए थे.

26 लाख परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 26,09,501 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं. गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं पहले ही रद्द कर दी गई हैं. सीबीएसई व सीआईसीएसई ने भी 12वीं की परीक्षाएं निरस्त करने की घोषणा की है. ऐसे में यूपी में भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने के कयास लगाए जा रहे थे. हाईस्कूल का रिजल्ट किस आधार पर तैयार किया जाए, इसके विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. सरकार ने इसके लिए एक अलग कमेटी भी बनाई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking