News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Board Exam 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम टाइम टेबल कब होगा जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2023  |  12:06 PM

295 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board Exam 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम टाइम टेबल कब होगा जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट WhatsApp
Responsive image

UPMSP UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड के द्वारा परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर नियम बदल दिए गए हैं. बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तय किए गए परीक्षा केंद्रों की दूरी अब बढ़ा दी गई है. 2024 में पड़ने वाली बोर्ड परीक्षा में छात्र परीक्षार्थियों के लिए अब स्कूल केंद्र 12 किमी दूर तक के निर्धारित किए जाएंगे. पिछले साल यह दूरी पांच से 10 किमी थी जोकि इनती ही दूरी पर स्कूलों को केंद्र बनाने का तय नियम था.

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

जारी नीति में क्या कहा गया?
छात्राओं की बात करें तो उनके केंद्र भी पांच की जगह पर अब सात किमी की दूर तक तय किए जाएंगे. शासन के विशेष सचिव हैं डॉ. रुपेश कुमार जिनके द्वार जारी किए गए केंद्र निर्धारण नीति के मुताबिक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं व दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी, हालांकि उनका स्कूल केंद्र बना हो. अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन परीक्षार्थियों को यथासंभव सात किमी की दूरी वाले एरिया के स्कूल केंद्र दिए जाएंगे. सचिव के द्वारा यह नीति 6 सितंबर को जारी की गई.

पिछले साल की व्यवस्था
पिछले साल की बात करें तो परीक्षा केंद्र पांच किमी दूर तक के स्कूल बनाए जाते थे, यही नियम तय था. विषम भौगोलिक स्थिति व स्कूल के नहीं होने पर करीब के स्कूलों में या फिर अधिकतम 15 किमी की दूरी पर स्थिति परीक्षा केंद्रों को आवंटित किया जा सकता है. परीक्षा केंद्रों को 28 नवंबर तक तय कर लिया जाएगा.

प्रश्नपत्र की निगरानी कैसे की जाएगी?
परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र रखने के लिए जिस स्ट्रांग रूम को तैयार किया गया है उसकी निगरानी रात के समय में अच्छी तरह से की जा सके इसके लिए अच्छे क्वालिटी के नाइटविजन के सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है. स्ट्रांगरूम और प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी पर इसी कैमरे द्वारा निगरानी रखी जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking