News Addaa WhatsApp Group

UP: CM योगी का बड़ा ऐलान, क्लास-2 की नौकरियों में मिलेगा 5% रिजर्वेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2020  |  11:26 AM

1,012 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: CM योगी का बड़ा ऐलान, क्लास-2 की नौकरियों में मिलेगा 5% रिजर्वेशन

उत्तर प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने सेना के रिटायर्ड जवानों के लिए क्लास-2 की सभी नौकरियों में पांच फीसदी रिजर्वेशन का ऐलान किया है. इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम-1993 में संशोधन की सरकार ने अनुमति दी है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में क्लास-2 की सभी नौकरियों में भूतपूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत का आरक्षण देगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खंड (एक-क) में संशोधन के लिए अनुमति दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

बता दें कि वर्ष 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग और समूह घ के पदों पर पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है. मगर समूह ख के पदों के लिए यह व्यवस्था नहीं थी. अब समूह ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा जिसे मंत्रिमंडल से पास कराया जाएगा.

इससे पहले, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की जानकारी मिली थी. बताया जा रहा था कि यूपी में सरकारी नौकरी की शुरुआत पांच वर्ष की संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट से होगी. यानी पांच साल के प्रोबेशन के बाद सरकारी नौकरी पक्की होगी. लेकिन विरोध को देखते हुए सरकार इस दिशा में आगे नहीं बढ़ी.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking