News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP : CM योगी ने किया ऐलान- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2020  |  4:06 AM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP : CM योगी ने किया ऐलान- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी।

बॉलीवुड में ड्रग एंगल पर देशव्यापी चर्चा और महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक यूपी की नई फिल्म सिटी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में बन सकती है.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी हम बनाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है. हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे.”योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा. यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा. इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए.”

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बता दें कि मुख्यमंत्री ने ये बातें उस वक्त कहीं जब वे मेरठ मंडल (मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर जनपद) के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.आपको बता दें कि यूपी में फिल्म सिटी की मांग काफी लंबे समय से उठती रही है. यूपी के कई फिल्म कलाकारों से लेकर तमाम लोगों द्वारा समय-समय पर यूपी में फिल्म सिटी बनवाने की बात कही जाती रही है. जिसे अब मूर्तरूप देने का फैसला योगी आदित्यनाथ ने कर लिया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking