News Addaa WhatsApp Group

यूपी सीएम ने दिए देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर खोलने के आदेश, 15 ऑफिसर होंगे तैनात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2021  |  4:26 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी सीएम ने दिए देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर खोलने के आदेश, 15 ऑफिसर होंगे तैनात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का ऐलान कर दिया है. जल्द ही यहां पर 2 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कमांडो सेंटर बनने जा रही है. मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘तालीबान की बर्बरता के बची यूपी की खबर भी सुनिए. योगीजी ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है. युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है. प्रदेशभर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी’.

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

लखनऊ और नोएडा में भी बन रहा ATS कमांडो ट्रेनिंग सेंटर

उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों को देखते हुए लिया है. सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद से पहले नोएडा और लखनऊ में एटीएस का कमांडो ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है. राजधानी लखनऊ में अमौसी और नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यह सेंटर बनेंगे. इसके लिए नोएडा और लखनऊ में जमीन भी फाइनल हो चुकी है. इन जगहों पर SPG और आर्मी के अफसरों के देखरेख में स्पेशल कमांडो तैयार होंगे. यहां पर ट्रेनिग लेने वाले सभी कमांडो को आतंकी हमलों के दौरान बचाव औ राहत में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सिखाई जाएंगी.ad5

15 से ज्यादा अफसर होंगे तैनात

प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश से करीब डे़ढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों का चयन किया है, जिन्हें देवबंद में तैनात किया जाएगा. अफगानिस्तान के भयावह स्थिति को देखते हुए तालिबानी समर्थकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार अभी से अलर्ट हो गई है. इसलिए यहां पर एटीएस कमांडो सेंटर बनाने के फैसला लिया गया है. 15 से ज्यादा अफसरों को कमांडो सेंटर में तैनात किया जाएगा. यहां पर बड़ी संख्या में एटीएस कमांडो को ट्रेनिंग दी जाएगी.


ad3

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking