News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: हमदर्द बनकर महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला सिपाही गिरफ्तार, SSP ने किया सस्पेंड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2021  |  1:41 PM

1,178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हमदर्द बनकर महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला सिपाही गिरफ्तार, SSP ने किया सस्पेंड

प्रयागराज: महिला को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजना सिपाही को भारी पड़ गया. रेप पीड़िता किशोरी की मां को अश्लील मैसेज भेजने वाले सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया. उतरांव पुलिस ने अपने थाने में ही तैनात सिपाही को गिरफ्तार किया है. एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के आदेश पर जांच के बाद सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला के मुताबिक, कुछ साल पहले उसकी नाबालिग बेटी से रेप हुआ था, जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा था. मुकदमे की पैरवी के लिए वह अक्सर कोर्ट जाती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात उतरांव थाने के सिपाही से हुई. जब कभी वह कोर्ट नहीं पहुंच पाती तो फोन पर उससे मुकदमे के बारे में जानकारी ले लेती थी. धीरे-धीरे पैरोकार उस महिला का हमदर्द बन गया. वह अक्सर उस मुकदमे से संबंधित पूरी जानकारी न्यायालय से लेकर महिला को देता. इस दौरान महिला को लगा कि बेसहारा समझकर सिपाही उसकी मदद कर रहा है. लेकिन, उसकी मंशा कुछ और ही थी.

भेजता था अश्लील वीडियो

कुछ दिनों पहले उसने महिला को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील तस्वीरें भेजीं. अनदेखी करने पर वीडियो भेजने लगा. उसने फोन कर सिपाही को मना किया लेकिन वह नहीं माना. लगातार अश्लील वीडियो व तस्वीरें भेजता रहा.

थाने में की थी शिकायत

इसके बाद परेशान होकर महिला ने सिपाही के खिलाफ थाने में शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाऊ नहीं हुई. जिसके बाद उसने डीजीपी व महिला आयोग में शिकायत की. इसके बाद उतरांव पुलिस हरकत में आई और आरेापी के खिलाफ मुकदमा लिखा. शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए निलंबित भी किया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking