News Addaa WhatsApp Group

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारियो ने मनाया VCA , PCA डे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2021  |  10:11 PM

1,176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारियो ने मनाया VCA , PCA डे

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद के पदाधिकारीयो ने वीसीए-पीसीए डे मनाया जिसमे चेयरमैन राज सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमित कुमार यादव (सिक्रेटरी कुशीनगर) ,राहुल विश्वकर्मा (उप सेक्रेटरी कुशीनगर)और सभी सदस्यों के साथ पूर्वी सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड नं15 कप्तानगंज में वीसीए-पीसीए डे मनाया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

जिसमे 6 सितंबर 2014 को प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारियों की इस बैठक में उपभोक्ता संरक्षणकर्मियों की स्वनियामक संस्था के तौर पर सेंट्रल काउंसिल ऑफ वीसीए एंड पीसीए का गठन करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में उपभोक्ता आंदोलनकारियों के अलावा उपभोक्ता आयोग व मंचों के पूर्व सदस्य, सरकारी सहायता से चल रही उपभोक्ता परियोजनाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में अन्य स्टेक होल्डर्स सम्मिलित थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार व्यापक तौर पर काम हुआ और 8 अप्रैल 2015 को ‘सेंट्रल काउंसिल ऑफ वीसीए एंड पीसीए’ अस्तित्व में आई। नई दिल्ली में केन्द्रीय स्तर पर स्थापित इस काउंसिल का संचालन बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है। काउंसिल ने ही अपना निर्णय कर 6 सितंबर को वीसीए-पीसीए डे मनाने की शुरुआत की। उपभोक्ता संगठनों ने इसका समर्थन किया और 6 सितंबर 2017 को पहली बार वीसीए-पीसीए डे मनाया गया। तब से हर वर्ष यह दिन मनाया जाता है। जिसमे उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के सभी सदस्य अजीत लाल साहनी , सहाबुद्दीन अली , राजन सिंह , अम्बरीष विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking