News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP English Board Exam New Date: निरस्त हुई परीक्षा की आई नई तारीख, 24 जिलों में इस दिन होगा 12वीं का इंग्लिश एग्जाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2022  |  6:35 PM

869 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP English Board Exam New Date: निरस्त हुई परीक्षा की आई नई तारीख, 24 जिलों में इस दिन होगा 12वीं का इंग्लिश एग्जाम WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड 12वीं का इंग्लिश पेपर लीक होने के परीक्षा रद्द कर दी है। बोर्ड इंग्लिग का पेपर दोबारा कराएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने 13 अप्रैल नई परीक्षा तिथि तय की है। इस दिन सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक पहली पाली परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि यह व्यवस्था केवल उन्हीं 24 जिलों के लिए तय की गई है, जहां पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है। नई तारीख पर परीक्षा में छात्र-छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

जानकारी के अनुसार 30 मार्च यानी आज 2 बजे यूपी बोर्ड की इंग्लिश की परीक्षा होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। पेपर लीक होने की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने दी है। सेकंड शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा को प्रदेश के 24 जिलों यानी बलिया, ऐटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, महोबा, अंबेडकर नगर और गोरखपुर में रद्द कर दिया गया है। बाकी जिलों में परीक्षा समान्य रूप से हुई।

यूपी बोर्ड ने जारी की हेल्पलाइन: 12वीं का इंग्लिश पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों के सवाल का जवाब देने के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। इसमें ईमेल, फेसबुक, Whatsapp, ट्विटर और फोन नंबर भी शामिल है। प्रयागराज व आसपास के लिए 18001805310, 18001805312 और लखनऊ व आसपास के लिए 18001806607, 18001806608 पर फोन मिला सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking