Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

UP: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा!

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 19, 2021, 10:47 AM IST • अब तक 1.9K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

एक तरफ जहां प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की कोशिशें कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके तमाम प्रयास नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं। अभी चंद दिनों पहले ही केंद्र सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थामा था, वहीं अब यूपी कांग्रेस के एक नेता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा यूपी कांग्रेस के नेता सुनील राय ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में लिखवाया है। उन्होंने अजय कुमार लल्लू से अपनी जान को खतरा बताया है।

इतना ही नहीं, यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिय सुनील राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अजय कुमार लल्लू को सवर्ण विरोधी बताते हुए उन्हें पार्टी से हटाने की मांग की है। सुनील राय ने न सिर्फ अपनी बल्कि अपने लोगों की भी हत्या की आंशका जताई है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार लल्लू सबको लेकर चलने में सक्षम नहीं हैं और लगातार पार्टी का जनाधार गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले ये सर्वसमाज की पार्टी थी, पर अब लल्लू के व्यवहार से तमाम लोग कांग्रेस से कट गए हैं।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi